उत्तराखंड के डॉ. सौरव विशाल को FAIMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी

उत्तराखंड के डॉ. सौरव विशाल को FAIMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
हल्द्वानी/लालकुआं त्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि डॉ. सौरव विशाल को Federation of All India Medical Association (FAIMA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
डॉ. सौरव विशाल की यह नियुक्ति उनके निरंतर समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता तथा चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय योगदान का परिणाम मानी जा रही है। लंबे समय से चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. विशाल अब राष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टरों के हितों और उनके पेशेवर अधिकारों की मजबूत आवाज बनेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वे देशभर के चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, नीतिगत निर्णयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रभावी भागीदारी निभाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चिकित्सा समुदाय बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य में खुशी और गौरव का माहौल है।
चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने उम्मीद जताई है कि डॉ. सौरव विशाल के अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा डॉक्टरों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।




