उत्तराखंड

ट्रेन में बिछड़ी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जीआरपी ने सकुशल ढूंढा, परिवार ने जताया आभार

10.02.2026 को गंगा देवी पत्नी दरबान सिंह निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता थाना लालकुआं  नैनीताल ने चौकी जीआरपी लालकुआं आकर बताया कि मेरे पति दरबान सिंह पुत्र राम सिंह निवासी उपरोक्त व मेरा भाई कृपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम नानी पनियाली शामा जनपद बागेश्वर मेरी माता भवानी देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी नानी पनियाली शामा बागेश्वर उम्र करीब 82 वर्ष को उपचार हेतु रेलवे स्टेशन पन्तनगर से भोजीपुरा को रामनगर-कासगंज पैसेन्जर ट्रेन से जा रहे थे रेलवे स्टेशन पन्तनगर में मेरे पति मेरी माताजी व भाई को ट्रेन में बैठाकर टिकट लेने चले गये थोडी देर में ट्रेन चलने लगी तो मेरा भाई जो ट्रेन में पहली बार बैठा था मेरी माताजी को ट्रेन में ही बैठाकर मेरे पति को देखने चले गया और मेरे पति के साथ बाद में पीछे लास्ट वाले डिब्बे में बैठ गये और रेलवे स्टेशन भोजीपुरा में उतर गये ट्रेन में उनको मेरी माताजी कही नही दिखी मेरी माता काफी बुजुर्ग है वो ना ही हिन्दी बोल पाती है।

ना समझ पाती है और ना ही चल पाती है आप हमारी सहायता करे चूकि उस समय तक ट्रेन काफी आगे निकल गयी थी उक्त सूचना से प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना जी आरपी काठगोदाम को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल टीम गठित कर चौकी प्रभारी चौकी जीआरपी लालकुंआ को उचित दिशा-निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु हिदायत की गयी ।

उक्त आदेश के अनुपालन में चौकी प्रभारी चौकी जीआरपी लालकुंआ द्वारा खुद व हमराही कानि0 के माध्यम से जीआरपी किच्छा, बहेडी, देवरनिया, अटामांडा, भोजीपुरा, दोहना, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जक्शन, करतोली व जीआरपी बदायूं से जरिये टेलीफोन सम्पर्क कर व व्हाट्सएप के माध्यम से फोटोग्राफ भेज कर उक्त बुजुर्ग महिला  भवानी देवी को रेलवे स्टेशन बदायूं उत्तर प्रदेश में सकुशल ट्रेन से बदायूं जीआरपी के माध्मम उतरवाया गया तथा उनके परिजनो को सूचित कर जीआरपी बदायूं पहुचने हेतु बताया गया जो आज 11.02.2026 को बाद उपचार चौकी जीआरपी लालकुआं आकर अपने माताजी को सकुशल बरामद होने पर चौकी जीआरपी लालकुआं पुलिस व उत्तराखंड जीआरपी पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद अदा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button