उत्तराखंड
NEET पेपर लीक पर सतेन्द्र प्रताप सिंह का बड़ा बयान: दोषियों को मिले कड़ी सजा, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह
नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ भ्रष्ट लोगों ने लालच में आकर लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का प्रयास किया। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
जैसे ही सरकार को इस मामले की जानकारी मिली, परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया, ताकि किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो और सभी को निष्पक्ष अवसर मिल सके।
मेरा मानना है कि छात्रों को किसी भी राजनीतिक या अन्य स्वार्थ का मोहरा नहीं बनाना चाहिए। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा होना चाहिए।



