उत्तराखंड

केन्द्र सरकार के 11 बर्षो की बेमिसाल उपलब्धियां” हर वर्ग को विकास से जोड़ा”घर घर पहुंचाएंगे योजनाओं को – भाजपा

केन्द्र सरकार के 11 बर्षो की बेमिसाल उपलब्धियां” हर वर्ग को विकास से जोड़ा”घर घर पहुंचाएंगे योजनाओं को – भाजपा

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी मंडल हल्दूचौड की ओर से सोमवार शाम को केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। वही आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेताओं ने पूर्व सैनिक, डॉक्टर,समाजसेवी,एंव पत्रकारों को शोल उड़ाकर सम्मानित किया।

बताते चलें कि हल्द्वचौड स्थित हरिपुरबच्ची में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित उर्फ विजय दुम्का की अध्यक्षता में प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली ने किया। इस मौके विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास,सबका प्रयास, सबसे विश्वास के मंत्र से देश के हर नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ा है। हम सभी का यह साझा संकल्प है कि हम एक नए आत्मनिर्भर, सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण की सक्रिय भागीदारी निभाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है।इस दौरान देश में कई परिवर्तनकारी काम हुए हैं उन्होंने कहा कि आज देश विकसित भारत बनने के लिए अग्रसर है।

वही जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों का जीवन सरल हुआ है। मोदी सरकार कि योजनाओं सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी है,बीते 11 साल में सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने,तीन तलाक़ खत्म करने, वक्त कानून में बदलाव और ओप्रेशन सिंदूर जैसे साहसिक फैसले लिए हैं।

इधर कार्यक्रम के संयोजक दिनेश खुल्बे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को न केवल वैश्विक पहचान दी है बल्कि स्वयं तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतवासियों के लिए एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। यह कार्यकाल ने भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, स्वर्णिम कालखंड के रूप में प्रस्तुत करता है इसके लिए हम प्रदेश सरकार और लालकुआं की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई देते हैं।

इधर हल्द्वचौड मंडल अध्यक्ष रोहित उर्फ विजय दुम्का ने कहा कि पिछले 11 साल के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के रूप में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त,एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला एक ऐसा नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि 11 बर्षो में केन्द्र सरकार ने देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं को लेकर भाजपा घर घर जाकर लोगों को बताएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button