उत्तराखंडराजनीति

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड आ रहे हैं अमित शाह! ये है पूरा कार्यक्रम

देहरादून : उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान गृहमंत्री नरेंद्र नगर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही FRI में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है।  राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बीजेपी के अहम चेहरों से लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अब इन सभी तैयारियों के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

ब्रेकिंग : जश्न के बीच मातम शादी समारोह में भीषण आग! 119 की मौत! दूल्हा दुल्हन..

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का सात अक्टूबर का दौरा भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद तीन घंटे का समय उन्होंने संगठनात्मक बैठकों के लिए रखा है। वह भाजपा के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ तीन बैठकों में भाग लेंगे।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: आज फिर आया भूकंप!

माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान अमित शाह पार्टी की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखने के साथ ही इस सिलसिले में टिप्स भी देंगे। उनके दौरे को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्टूबर के राज्य के दौरे में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ ही आल इंडिया पुलिस साइंस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

ब्रेकिंग : UKSSSC ने इन पदों के लिए जारी किया विज्ञापन

इसके बाद शाम पौने पांच बजे केंद्रीय गृह मंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और रात्रि आठ बजे तक संगठनात्मक बैठकें लेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस दौरान अमित शाह दिल्ली जाने से पहले 3 घंटे उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। जहां वह 2024 की लोकसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर भी पार्टी संगठन, सीएम समेत तमाम नेताओं से चर्चा करेंगे, उसके बाद अमित शाह दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!