
ऋषिकेश से महेश पंवार की रिपोर्ट: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि शायद समय पर पूरा होगा ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का कार्य। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी साथ में मौजूद है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन स्थित रेल विकास निगम के कार्यालय में समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण द्वारा मुख्यमंत्री को परियोजना की जानकारी दी। ऋषिकेश से सीएम का काफिला गुलर के लिए निकल चुका है।
वहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सभी विधायकों और मंत्रियों का सहयोग मिल रहा है। विशेषकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विधानसभा अध्यक्ष का सहयोग मिलने की बात कही।