ब्रेकिंग उत्तराखंड: यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त! पांच घायल
चकराता में यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

ब्रेकिंग उत्तराखंड: यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त! पांच घायल
उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना और हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं आज भी उत्तराखंड में एक सड़क हादसा हुआ है, जोकि राजधानी देहरादून के चकराता क्षेत्र में हुआ है। बता दें कि आज फिर चकराता क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन क्वासी बोथा जगह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें पांचों लोग घायल हो गए हैं।
हादसा: यहां बैसाखी मेले के दौरान फुट ब्रिज टूट कर गिरने से कई लोग घायल! Video..
वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसकी सूचना मिलते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर मकान के ऊपर गिरे यूटिलिटी वाहन तक पहुँच बनायी गई। वाहन में 05 लोग सवार थे। सभी घायल थे। SDRF टीम द्वारा सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
ब्रेकिंग: नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा! Video..
गौरतलब है कि यूटिलिटी वाहन विवाह समारोह से वापस घर की ओर आ रहा था की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरा।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इन पुलिसकर्मियों को मिला बड़ी टेंशन से छुटकारा
घायलों का विवरण :-
1. अरुण कुमार उम्र -30 वर्ष पुत्र गतिराम।
निवासी :- नौगांव
2. रमेश उम्र -52 वर्ष
3. संदीप उम्र -27 वर्ष
4. अरविन्द उम्र -42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह
निवासी :- नौगांव उत्तरकाशी
5. सुभाष उम्र -33 वर्ष पुत्र नतनी
निवासी :- नौगांव