सरकार का बेहतरीन साल! कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए बने नज़ीर: दिनेश खुल्बे

Best year of the government! Many decisions became examples for other states: Dinesh Khulbe
रिपोर्टर, गौरव गुप्ता-लालकुआं: लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने भाजपा प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार को बेहतर सरकार बताया। यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बर्ष में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और राज्य ने विकास के नये आयाम छूए है। उन्होंने कहा कि बीते एक बर्ष में भाजपा के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हुई है तथा कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नज़ीर बने। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी सख्त कानून देश में पहली बार उत्तराखंड में आया है और इससे युवा और पुरा प्रदेश खुश है यहां तक कि दुसरे राज्य भी इस कानून को लेकर उत्साहित हैं और अपने राज्य में लागू कर सकते हैं वहीं उन्होंने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है तथा कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता का कानून में उनकी बेहतर पहल है उन्होंने कहा कि महिला क्षैतिज आरक्षण और आन्दोलनकारियों को आरक्षण बड़ी उपलब्धि है।
ब्रेकिंग: आंचल दूध के सैंपल फेल! दून DM करेंगे जांच
इसके अलावा उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले कि गौला नदी सहित ऊधम सिंह नगर की कई नदियां की लीज अवधि बढ़ाकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है तथा वहीं खनन की राॅयल्टि को दरों भी को एक समान किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिन्दूखत्ता सहित कई गांवों को राजस्व गांव दर्जा देने के लिए बड़ी पहल की है जो बहुत बड़ा क़दम है उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
डोईवाला में मिल रोड पर स्थित SBI की शाखा में लगी आग
वही उन्होंने ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य काराये जा रहें उनके द्वारा गांव गांव सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है उन्होंने कहा कि बिन्दूखत्ता कि विघुत कनेक्शन की समास्या भी क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के प्रयासों से दुर हुईं हैं इसके लिए उन्होंने विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का भी आभार जताया।