उत्तराखंडधर्म-संस्कृति

सेहरा बांध दुल्हन लेने पहुंचा दुल्हा! दुल्हन ने शादी से किया इंकार! जानें वजह..

The groom reached Sehra Dam to get the bride! The bride refused to marry! Know the reason..

The groom reached Sehra Dam to get the bride! The bride refused to marry! Know the reason..

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान रंग में भंग उस समय पड़ गया जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही विवाह करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई अंततः दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष के अनुसार पूर्व में दिखाया गया लड़का अन्य था जबकि दूल्हा दूसरा ही निकला।

हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन! दो घायल देहरादून रेफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के संजयनगर स्थित एक धर्म विशेष वर्गिकी युवती की बारात लालकुआं अंबेडकर नगर स्थित बरात घर में शनिवार को बरेली से पहुंची, जहां दुल्हन पक्ष ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। बारातियों ने जमकर नाश्ता और खाना खाया जिसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी की रसम शुरू हुई।

ब्रेकिंग: JCB से धाकड़ धामी ने खुद किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

इस दौरान दूल्हा जब मंडप में पहुंचा तो दुल्हन की बहन ने दिखाया गया लड़का अन्य होने का आरोप लगाते हुए मौजूदा दूल्हे की उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कह कर शादी के रस्म को रुकवा दिया, जिसके बाद जबरदस्त हंगामा हुआ और वह काफी देर तक चलता रहा।

दलित छात्र की शिक्षक ने की पीट-पीटकर हत्या! तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

इस बीच जब दुल्हन को बुलाया गया तो दुल्हन ने भी शादी करने से साफ इनकार कर दिया, दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दिखाया गया लड़का दूसरा था यदि हम इस लड़के से भी विवाह करें तो दूल्हे की उम्र दुल्हन से काफी अधिक है और उसके पैर तकलीफ है, जिसके चलते वह शादी नहीं करेंगे।

Alert! देहरादून में यहां फटा बादल! कोहराम मचते ही दौड़ पड़े मंत्री

दूल्हे के परिवार वालों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पर कई बार आकर दूल्हे को देख गए थे, लेकिन आज शादी करने से मना कर रहे हैं ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बीच में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में बरात बिना शादी के वापस लौट गई।

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर वर्मा का कहना है कि गश्ती पुलिस के जवानों ने मस्तान पेट्रोल पंप के सामने भीड़ एकत्रित देखी जिन्हें तितर-बितर किया गया परंतु उक्त मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button