
Uttarakhand: There will be heavy rain in these districts! Alert
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज़ पल पल बदलता रहता है। ऐसे में राज्य के कई जिलों मे दो दिन से फिर हो रही बारिश को लेकर एक बार मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें 👉 बड़ी ख़बर: एक्शन! चौकी के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज!
कई दिनों के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं मंडल में कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। गौरतलब है कि पिछले चार-पांच दिन बारिश से राहत मिलने के बाद कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
साथ ही मौसम विभाग में बादल गरजने की भी आशंका जताई है। पहाड़ों पर भूस्खलन का भी खतरा बताया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी।
यह भी पढ़ें 👉 शिल्पा शेट्टी को लेकर आई बुरी ख़बर! हालत नाज़ुक
उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना जताई गई है।
पहाड़ी क्षेत्रों के कई इलाके बारिश के बाद भूस्खलन के लिए संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें 👉 राशन कार्ड सरेंडर कर चुके लोगों को मिलेगा लाभ! जानिए कैसे?
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड: इन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सामने आई ये अच्छी खबर
मौसम विभाग ने बकायदा इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही यह भी संभावना है कि नदियों, नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी, नालों के पास नहीं जाएं और यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें 👉 बड़ी ख़बर: इस IAS की पत्नी जल्द हो सकती हैं गिरफ्तार! पढ़ें पूरी खबर