
प्रदेश में आज एक्टिव केसों की संख्या 379
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। उत्तराखंड प्रदेश में आज सोमवार 6 सितंबर को 25 नए पॉजिटिव मिले हैं। आज प्रदेश में 35 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में आज एक्टिव केसों की संख्या 379 पहुंच गई है प्रदेश में आज सोमवार को कोरोना से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज पॉजिटिव दर 0.15% है। रिकवरी परसेंटेज 95.97% है।
उत्तराखंड प्रदेश में आज सोमवार 6 सितंबर को संक्रमितों का आंकड़ा
देहरादून में आज मिले 8 पॉजिटिव अल्मोड़ा में मिले चार पॉजिटिव उत्तरकाशी में 3 पॉजिटिव मिले हैं चंपावत पौड़ी गढ़वाल रुद्रप्रयाग में आज दो दो पॉजिटिव मिले हैं चमोली हरिद्वार उधम सिंह नगर और नैनीताल में आज एक एक पॉजिटिव मिला है अन्य राज्यों में कोई भी कोरोनावायरस पॉजिटिव नहीं मिला है।