विविध

एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: 3 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत, अन्य घायल

आगरा/मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर आज शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां सुरीर क्षेत्र में अनियंत्रित बोलेरो पुलिया से टकरा गईं। इसमें मध्य प्रदेश पुलिस के तीन जवानों समेत पांच की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बोलेरो दो हिस्सों में बंट गयी। जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मरने वाले लोग मध्य प्रदेश टीकमगढ़ के पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। जिसमे एक महिला कांस्टेबल व दो पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी है। जिन्होंने वर्दी पहन रखी है। जिससे उनकी पहचान पुलिसकर्मी के रूप में हो सकी है। जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सवेरे मध्य प्रदेश की पुलिस हरियाणा के बहादुरगढ़ में अपहृत की गई एक किशोरी की बरामदगी के लिए जा रहे थे।

वाहन में थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, कांस्टेबल रतिराम व कमलेंद्र यादव तथा महिला कांस्टेबल हीरा देवी के अलावा किशोरी को भगाने के आरोपी युवक की बहन प्रीति और ललितपुर निवासी उसके पति धर्मेंद्र, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि सवार थे। एक निजि चालक जगदीश बोलेरो कार को चला रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर 80वें किलोमीटर के समीप पहुंचते ही तेजी से दौड़ रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरा देवी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति के सदस्य रवि भी शामिल है। हादसे में घायल हुए कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर बताई गई है। कांस्टेबल रतिराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि हादसे के तकरीबन 1 घंटे तक घायल हुए पुलिसकर्मी और अन्य लोग बोलेरो में ही फंसे रहे। उपचार के दौरान सिपाही कमलेंद्र ने भी बाद में दम तोड़ दिया है। एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। चालक जगदीश प्राइवेट वाहन चालक था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button