उत्तराखंड

लालकुआं: चोरों के हौसले बुलंद! स्टेट बैंक के समाने हुई चोरी

पुलिस को चुनौती दे रहे हैं चोर! हौसले बुलंद

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट:

कोतवाली क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है बीते दो दिन पूर्व चोरों ने एक बंद दुकान को निशाना बना लगभग हजारों रूपये के समान समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन चोरियों की गणना करने में लगी है पुलिस के नाकाम होने से चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

बताते चलें कि लालकुआ कोतवाली क्षेत्रों में भी चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोरों के कितने हौसले बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर अब मैन बजार की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ऐसा ही कुछ मैन बजार स्थित स्टेट बैंक के समाने हुआ है। जहां बंगली कालोनी निवासी वरिष्ठ व्यापारी शम्भु यादव पुत्र अर्पीकम यादव कि मैन बजार वार्ड नंबर 6 स्थित बंद दुकान कि दिवार तोड़कर चोरी की वारदात का अंजाम दिया गया है।

इधर पीड़ित दुकानदार शम्भु यादव ने बताया कि उन्होंने मैन बजार वार्ड नंबर 6 स्थित स्टेट बैंक के सामने बीते कोरोना काल में जिज्ञासा स्पोर्ट एंड जनरल स्टोर के नाम से एक दुकान खोली थी लेकिन दुकान अधिक समय तक नही चल पाई जिसक कारण दुकान बीते छः माह से बंद है।

उन्होंने बताया कि जब वह 12 तारीख दिन रविवार कि शाम दुकान देखने आए तो देखा कि दुकान के अंदर का सारा समान बिखरा पड़ा है तथा दुकान के दोनों दरवाजे टूटे हुए साथी ही दुकान कि एक दीवार क्षतिग्रस्त है जिसे देखकर लगता है कि चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे जिसके बाद चोरों ने चोरी को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर रखे 6 पीस रेनकोट,2 पीस बच्चों कि क्रिकेट किट ,चार टी स्ट सहित अन्य समान एंव गल्ले में रखी नगदी लेकर चोर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मामले कि लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है  फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!