कटघर में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

कटघर में धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का पावन पर्व, बप्पा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
रिपोर्टर बरेली सत्येंद्र प्रताप सिंह
महानगर के मोहल्ला कटघर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा आरती कर परिवार और समाज की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
उत्सव की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मुख्य सहयोगी के रूप में पप्पू गुप्ता (टेंट हाउस) और विपिन गुप्ता (अशोका गार्डन) ने अग्रणी भूमिका निभाई। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन गुप्ता, शिवम गुप्ता, राजा गुप्ता, बबलू गुप्ता (किराना स्टोर), महेंद्र कुमार गुप्ता (किराना स्टोर) सहित मोहल्ले के तमाम गणमान्य नागरिकों व समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। पूजा के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।



