तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने बढ़ाया तिरंगे का गौरव

बरेली से रिपोर्टर, सतेन्द्र प्रताप सिंह
बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने तिरंगे के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय ध्वज का गौरव बढ़ाया।
अमर उजाला द्वारा विश्वास और विरासत, मां तुझे प्रणाम के तहत तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सील चौराहे से डीडी पुरम चौराहे तक निकाली गई। वहीं जिला प्रशासन द्वारा बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली के मैदान से भी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वह महान दिन है, जब 1947 में भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। यह राष्ट्रीय पर्व देश के वीरों के बलिदान और हमारी एकता की याद दिलाता है। उन्होंने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व को बताते हुए कहा कि केसरिया साहस और बलिदान, सफेद शांति और सत्य तथा हरा रंग हरियाली, समृद्धि और विकास का प्रतीक है।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने तिरंगा यात्रा को देशहित में एक राष्ट्रीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की इस मुहिम ने शहरवासियों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश मौर्य, कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, सदस्य रामकिशोर, डॉ. अखिलेश गुप्ता, पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, शहर विधायक अग्रवाल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, डॉ. विनोद पागरानी सहित अमर उजाला की टीम और विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।




