उत्तराखंड

गौलानदी सहित विभिन्न नदियों में तटबंध निर्माण की सुस्त गति पर पूर्व भाजपा विधायक नवीन चंद्र दुमका ने जताई चिंता”मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं

​लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका ने लालकुआं क्षेत्र गौलानदी सहित विभिन्न नदियों के तटबंध निर्माण कार्य में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नदी के कटाव को रोकने के लिए तटबंधों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इस दिशा में कार्य बेहद धीमा चल रहा है।

​जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच तालमेल की कमी

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि शासन और जिला प्रशासन के बीच तालमेल की कमी के कारण कई फाइलें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है और आग्रह किया है कि इन लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

*2021 की बाढ़ में हुआ था भारी नुकसान

दुम्का ने याद दिलाया कि 2021 की विनाशकारी बाढ़ ने हल्द्वानी और गोलापुर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें कई तटबंध पूरी तरह नष्ट हो गए थे। तब से अब तक इनके पुनर्निर्माण का कार्य अधूरा है, जो चिंता का विषय बना हुआ है।

लोगों की सुरक्षा के लिए तटबंध जरूरी

उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही नदी अपना रास्ता बदलती है, लेकिन आबादी वाले इलाकों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए तटबंध ही सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं। उन्होंने अपनी क्षेत्रीय यात्राओं के दौरान जनता से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए प्रशासन से इस कार्य में तत्परता दिखाने की मांग की है।

​बरसात से पहले कार्य पूरा करने की मांग

पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि अगर बरसात शुरू होने से पहले तटबंध निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो यह काम करना असंभव हो जाएगा। उन्होंने वर्तमान विधायक से भी इस दिशा में सक्रिय प्रयास करने और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button