उत्तराखंड

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दावे की स्वीकृति के दो वर्ष पूरे, 19 जून को मनाया जाएगा जश्न

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दावे की स्वीकृति के दो वर्ष पूरे, 19 जून को मनाया जाएगा जश्न” सुंदरकांड और भंडारे का आयोजन”समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ के बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने के दावे की स्वीकृति के ऐतिहासिक दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कल, यानी 19 जून 2026 (शुक्रवार) को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता द्वारा आयोजित इस उत्सव में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।इसी को लेकर आज सिमित से जुड़े पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर इसी जानकारी दी।

बताते चले कि 19 जून 2024 को जिलास्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के दावे को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने की खुशी में स्थानीय लोगों और संगठन में भारी उत्साह है।

इधर समिति के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने बताया कि बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव की मांग को लेकर लगातार जन अन्दोलन जारी है,तथा पिछले दो बर्षो में इस आन्दोलन को लोगों का अपार समर्थन मिला है इसी को लेकर कल 19 जून 2026 (शुक्रवार) को

स्थान: हाटकालिका मंदिर, तिवारीनगर

में सायं 4:00 बजे से विशाल सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। जो सायं 7:30 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि ‘संघर्ष हमारा, अधिकार हमारा'”संघर्ष हमारा, अधिकार हमारा, वन हमारा, जीवन हमारा” के नारे के साथ वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों और परिवारों को इस पावन उत्सव में सपरिवार शामिल होने का सादर आमंत्रण भेजा है। संगठन का कहना है कि क्षेत्रवासियों की उपस्थिति से यह उत्सव और अधिक पावन एवं सफल बनेगा।

इधर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने भी बिन्दुखत्ता को जल्द से जल्द राजस्व गांव बनाने की मांग सरकार से की है उन्होंने कहा कि अगर बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव का दर्जा मिल जाता है तो लोगों हर सुविधाएं मिलेगी तथा विकास को नयी गति मिलेगी। उन्होंने ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button