Uncategorized

केदारनाथ धाम में निर्विरोध व्यापार सभा अध्यक्ष बने विष्णु दत्त रुवाडी हुई नई कार्यकारिणी का गठन

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर ऊखीमठ/रूद्रप्रयाग शनिवार को केदार सभा केदारनाथ जी के सानिध्य मैं व्यापार सभा केदारनाथ की कार्यकारिणी का निर्विरोध नवनिर्वाचित गठन हुआ जिसमे अध्यक्ष पद पर विष्णु रुवाड़ी का निर्विरोध चयन हुआ, साथ ही उपाध्यक्ष पद पर कृष्णा शुक्ला,कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप शर्मा ,महामंत्री पद पर तेज प्रकाश त्रिवेदी, उप मंत्री पद पर ज्योति प्रकाश शुक्ला, मीडिया प्रभारी पद पर अजय जुगरान( अपना प्यारा उत्तराखंड) का साथ ही सदस्य विकास तिनसोला रोशन तिवारी, अम्बिका पोस्ती, अंकुश शुक्ला, पवन बगवाड़ी, आलोक बाजपेयी, गौरव बाजपेयी, सुभाष पुरोहित,का निर्विरोध चयन हुआ, केदारनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष विष्णु दत्त रुवाडी ने बताया कि वे सबसे पहले केदारनाथ धाम में आ रहें लाखों श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान करेंगे साथ ही केदारनाथ धाम में कार्यरत समस्त व्यापारियों के हित में काम करते हुए उनकी हर समस्याओं का समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

केदारनाथ धाम के व्यापार सभा के अध्यक्ष विष्णु दत्त रुवाडी

वहीं अध्यक्ष विष्णु दत्त रुवाडी ने केदार सभा के अध्यक्ष राज कुमार तिवारी समस्त तीर्थ पुरोहितों और केदार सभा के पदाधिकारियों कार्याकरणी का आभार व्यक्त व धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केदार सभा के सानिध्य में उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्विरोध नियुक्त किया गया व सभी का आभार व्यक्त करते हैं इस अवसर पर केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सम्पूर्ण कार्यकारिणी केदार सभा, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, समस्त तीर्थपुरोहित केदारनाथ, समस्त व्यापारी केदार नाथ सहित आम जन मानस उपस्थित थे।

केदारनाथ धाम के व्यापार सभा अध्यक्ष विष्णु दत्त रुवाडी ने बाबा केदारनाथ धाम में आ रहें लाखों श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत व‌ अभिनंदन किया साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बाबा केदारनाथ धाम में देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं धाम में आ रहें हैं उन सभी श्रद्धालुओं व भक्तजनों से अनुरोध किया जाता है कि वे धाम को देखते हुए अपनी मर्यादा का ध्यान रखें साथ ही धाम में स्वच्छता बनाए रखें और विशेषकर बाबा केदारनाथ धाम में पर्यावरण का ध्यान रखें जिसके लिए उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं मजदूरों व्यापारियों और अन्य भक्तजनों से अनुरोध किया गया है साथ ही अपने स्वयंम सामान का भी धन्य रखे अपने साथ आये हुए छोटे छोटे बच्चों का ध्यान रखने का अनुरोध अध्यक्ष विष्णु दत्त रुवाडी द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button