वन तस्करों के लिए खौफ का नाम रूपनारायण गौतम,दर्जनों वाहन सीज कर तस्करों को भेजा जेल, करोड़ों की वसूली

वन तस्करों के लिए खौफ का नाम रूपनारायण गौतम,दर्जनों वाहन सीज कर तस्करों को भेजा जेल, करोड़ों की वसूली।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ
लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में वन तस्करों के लिए खौफ का दूसरा नाम और जंगल के लिए एक सच्चे प्रहरी जी हम बात कर रहे हैं टांडा रेंज के जांबाज रेंजर रूपनारायण गौतम की।
बताते चले कि वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने लगभग पिछले 30 वर्षों की बेदाग सेवा में उन्होंने वन तस्करों के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए,इस अभियान में उन्होंने सैकड़ों वाहनों को सीज किया, करोड़ों की अवैध लकड़ी जब्त की और दर्जनों वन तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
इतना ही नहीं इस कार्यवाई में हुई मुठभेड़ों के दौरान उन्होंने गोलियां भी खाईं, गंभीर चोटें भी झेलीं, लेकिन वन संपदा की रक्षा के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे। जहां एक ओर तस्कर उनके नाम से खौफ खाते हैं, वहीं आम जनता उन्हें एक सरल, ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जानती है।
वीओ-तीन दशक का संघर्ष, साहस और समर्पण… रेंजर रूपनारायण गौतम आज वन विभाग के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। इसी साहसी की बदौलत वन विभाग ने उन्हें देहरादून में पुरूस्कार देकर सम्मानित किया। ऐसे जांबाज वन प्रहरी को हमारा सलाम।



