बड़ी कार्यवाही : एक शराब तस्कर 54 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस की टीम ने 01 शराब तश्कर को कुल 54 पाउच कच्ची शराब की तस्करी करते हुए किया गिरफ्तार
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई ।
तथा थाना लालकुआं पुलिस द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत 27/02/26 मे दौराने गस्त मोबाइल तथा संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अभियुक्त लाल सिंह पुत्र स्वर्गीय बहादुर सिंह निवासी जयपुर बीसा हल्दूचौड लालकुआ उम्र 80 वर्ष को खुद के खेत के किनारे पेड़ के नीचे से 54 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में क्रम संख्या – 38/26 धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किये गय है।
गिरफ्तारी टीम –
1-कानि0 117 कुबेर राणा
2-कानि0 267 तरुण मेहता
3-कानि0 प्रहलाद सिंह
4-कानि0 गणेश गिरी



