उत्तराखंडराजनीति

BJP विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी को लेकर काग्रेंस का प्रदर्शन

रिपोर्टर – गौरव गुप्ता/लालकुआं :  शिक्षा निदेशक पर हुए हमले के मामले में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काग्रेंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें भाजपा विधायक को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिंसा और दबंगई की राजनीति को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

यहाँ नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार पुजा शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर काग्रेंस वक्ताओं ने कहा कि इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं,महिलाओं अत्याचार बढ़ रहे हैं, लुट, बल्तकार आम बात हो गई उन्होंने कहा कि अब भाजपा के विधायक ही खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और अधिकारी को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन से भाजपा सरकार सत्ता में आई है उस दिन से भाजपा नेता अपराधिक घटनाओं लिप्त पाए जा रहे हैं। अपराधियों को प्रदेश सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक को पद से बर्खास्त किया जाए और निदेशक प्रांरभिक शिक्षा को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके काग्रेंस जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल, नगर काग्रेंस अध्यक्ष भुवन पाडें,वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल,कुंदन मेहता, सईद अहमद, बीना जोशी, अमजद खान, रविशंकर तिवारी, पुष्कर दानू,गुरदयाल मेहरा, सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button