लालकुआं में 52 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआं पुलिस की टीम ने 01 शराब तश्कर को कुल 52 पाउच कच्ची शराब की तस्करी करते हुये किया गिरफ्तार
मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में मनोज कत्याल एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री ब्रजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी तथा थाना लालकुआं पुलिस द्वारा लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत आज 21.02.26 मे दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वस्तु व रोकथाम अवैध मादक पदार्थ के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अभियुक्त नन्हे लाल पुत्र भवानी प्रसाद निवासी वीआईपी गेट झोपडपट्टी लालकुआ नैनीताल उम्र 57 वर्ष को वीआईपी गेट झोपडपट्टी के सामने जंगल लालकुआ से 52 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम में क्रम मु0अ0सं0 – 36/26 धारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किये गय है !



