उत्तराखंड

जगत जननी मां चण्डिका महाबन्याथ यात्रा बीरों देवल में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

जगत जननी मां चण्डिका महाबन्याथ यात्रा बीरों देवल में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है रूद्रप्रयाग जिले व अगस्त्यमुनि ब्लॉक से आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बीरो देवल में जननी मां चण्डिका महाबन्याथ यात्रा में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने मां चण्डिका महाबन्याथ यात्रा के शिरकत करते हुए सभी श्री चण्डिका महाबन्याथ समिति के कमेठी को भव्य आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड हमारी पौराणिक धार्मिक सांस्कृतिक धरोहर है जिसमें प्रभु का वास है।

वहीं केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल ने कहा कि आज बहुत गर्व की बात है कि ग्राम बीरों देवल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की जिसके लिए उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया व रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के देवीय कार्यक्रम होने से क्षेत्र व ग्राम सभा में प्यार और प्रेम बढ़ता है।

वहीं मां चण्डिका महाबन्याथ समिति के अध्यक्ष आशुतोष भण्डारी ने कहा कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाबन्याथ में शिरकत की इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि ग्राम बीरों देवल में जगत जननी मां चण्डिका महाबन्याथ का 23 फरवरी को सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व प्रधान बीरों देवल मदन मोहन डिमरी द्वारा किया गया इस मौके पर क्षेत्रीय जनता द्वारा व केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल द्वारा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने के लिए निवेदन व पत्र दिया गया।

इस मौके पर राज्य मंत्री शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, केदारनाथ बद्रीनाथ मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कम्पवाण, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, महाबीर पंवार, सुमंत तिवारी, पंकज भट्ट, जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखडी, समिति के उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह बिष्ट, सचिव मदन मोहन डिमरी, प्रमोद बिष्ट, प्ररलाद फस्वाण, सौरव बिष्ट, गौतम भट्ट, ओम प्रकाश, ग्राम प्रधान विस्वेश्वरी देवी समेत समस्त ग्राम वासी और भक्तजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button