उत्तराखंड

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में रक्तदान शिविर का आयोजन

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर, हल्द्वानी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का संचालन विश्वविद्यालय के कम्युनिटी आउटरीच सेल द्वारा किया गया।

रक्तदान शिविर में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल तथा एल.टी. बालकृष्ण देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम ने सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 100 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को दोनों स्वास्थ्य संस्थानों को समर्पित किया गया, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिलेगा।

रक्तदान से पूर्व सभी प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया। पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक, डॉ. एम. सी. लोहानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमारे विद्यार्थी और शिक्षक जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस शिविर में सहभागी बने हैं, वह विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सा टीम एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया।

यह रक्तदान शिविर समाज के प्रति युवा शक्ति की सकारात्मक सोच और उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button