मधुगंगा क्रिकेट ग्राउंड राऊलैक में एक और फाइनल मुकाबले 6 विकेट से जीत दर्ज की अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण ने

मधुगंगा क्रिकेट ग्राउंड राऊलैक में एक और फाइनल मुकाबले 6 विकेट से जीत दर्ज की अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण ने
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर है ऊखीमठ ब्लॉक व रूद्रप्रयाग जिले से आपको बता दें कि मंगलवार को मधुगंगा क्रिकेट ग्राउंड राऊलैक में अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण व संगठन स्पोर्ट्स क्लब गैंड टीम के बीच फाइनल मुकाबले खेला गया जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संगठन स्पोर्ट्स क्लब गैंड ने निर्धारित 15 अवोरो में 53 पर बनाए और फाइनल मुकाबले को जीतने के लिए विपक्षी टीम अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण को निर्धारित 15 अवोरो में 54 रनों का लक्ष्य दिया।
वहीं 54 रनों का पीछा करते हुए अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण ने 8 वे अवोर में 54 रन बनाकर 6 विकेट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया साथ ही अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण से नरेश गैरोला द्वारा शानदार बल्लेबाजी की गई फाइनल मुकाबले को आसानी से जीतने पर अटैक कल्ब त्रियुगीनारायण ने 1 लाख रुपए व चमचमाती ट्राफी एक बार फिर से अपने नाम किया वहीं संगठन स्पोर्ट्स क्लब गैंड उप विजेता रहने पर चमचमाती ट्राफी व 51 हजार रुपए अपने नाम किया फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कालीमठ वार्ड सरोज राणा, दिवाकर गौरोला, दीक्षा प्रोपर्टी के संस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेशमा भट्ट, महेन्द्र सेमवाल मे शिरकत की वहीं जिला पंचायत सदस्य कालीमठ वार्ड सरोज राणा ने दोनों टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि इस प्रकार के खेल होने से क्षेत्र के युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलता है, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, त्रिभुवन चौहान, व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी ने सबसे पहले मधुगंगा क्रिकेट ग्राउंड राऊलैक की कमेटी का आभार व्यक्त किया व दोनों टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि केदारघाटी में आजकल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता सबसे मुख्य खेल हो चुका है जिसमें क्षेत्र के कहीं युवा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर बहुत आगे बढ़ चुके हैं।
बताया कि उनके द्वारा लगातार प्रयास रहेगा कि व केदारघाटी में एक क्रिकेट मैदान की व्यवस्था करेंगे वहीं मधुगंगा क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष आलोक रौथाण ने अब तक क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर चुके सभी टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले सभी का आभार व्यक्त व धन्यवाद ज्ञापित किया।
अध्यक्ष आलोक रौथाण ने बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट नव युवक मंगल दल राऊलैक द्वारा 5 जनवरी से आयोजित किया गया था जिसका आज समापन हो चुका है उन्होंने कहा कि इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में सभी गांव वासियों व युवाओं का उनके साथ पूरा सहयोग रहा है।
वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट में कोमेट्री प्रदीप रावत द्वारा किया गया इस मौके पर प्रधान राऊलैक नीमा देवी, आशीष राणा, संजय मनवाल, क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के उपाध्यक्ष शिव सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष विशाल रावत, सचिव भरत कोटवाल, उप सचिव भूपेन्द्र रोथाण, सदस्य हिमांशु कोटवाल, उज्जवल नेगी आयुष रौथाण, आयुष नेगी व महिला मंगल दल की टीम व जनप्रतिनिधि और दर्शकों की अधिक संख्या उपस्थित रही



