उत्तराखंड

तुगेश्वर किक्रेट कल्ब टीसीसी सारी किक्रेट टूर्नामेंट में विजेता रही सूर्योदय किक्रेट कल्ब पैज

तुगेश्वर किक्रेट कल्ब टीसीसी सारी किक्रेट टूर्नामेंट में विजेता रही सूर्योदय किक्रेट कल्ब पैज

हरीश चन्द्र ऊखीमठ

खबर है ऊखीमठ ब्लॉक व रूद्रप्रयाग जिले से आपको बता दें कि तुगेश्वर किक्रेट कल्ब टीसीसी सारी किक्रेट टूर्नामेंट में रविवार को सूर्योदय क्रिकेट क्लब पैज व सारी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सारी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 91 रन बनाकर 92 रनों का लक्ष्य सूर्योदय क्रिकेट क्लब पैज को दिया वहीं 92 रनों का पीछा करते हुए सूर्योदय क्रिकेट क्लब पैज ने भी निर्धारित 12 ओवरों में 91 रन बनाए वहीं दोनों टीमों के बीच मैच टाई हुआ ओर फाइनल मुकाबला सुपर ओवर में गया।

वहीं सुपर ओवर में पहली बल्लेबाजी करते हुए सूर्योदय क्रिकेट क्लब पैज की टीम ने 14 रन बनाए और 15 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम सारी को दिया वहीं 15 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए सारी टीम ने मात्र 7 रन बनाए और 8 रन से फाइनल मुकाबला सूर्योदय क्रिकेट क्लब पैज ने शानदार जीत हासिल की।

वहीं फाइनल मुकाबले के बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड अमित मैखडी, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत के प्रतिनिधि सौरभ विराट भट्ट, व जिला पंचायत सदस्य परकण्डी वार्ड प्रिती पुष्पवान ने शिरकत करते हुए दोनों टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि क्षेत्र में पढाई के साथ खेल को भी बढ़ावा देना चाहिए जिसके लिए उनका प्रयास रहेगा कि व पहाड़ी व क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट को बड़े मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वहीं क्रिकेट टूर्नामेंट के कमेटी अध्यक्ष जशवीर सिंह नेगी व नव युवक मंगल दल अध्यक्ष धर्मेंद्र भट्ट ने क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी प्रतिभागी टीमों व फाइनल की दोनों टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही फाइनल मुकाबले में सभी मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत किया इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी, सचिव अमरीश सिंह रावत, सह सचिव मनीष सिंह नेगी व समस्त खेल प्रेमी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button