उत्तराखंड

भाजपा हल्लुचौड़ मंडल में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, मोर्चा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

भारतीय जनता पार्टी हल्लुचौड़ मंडल के तेज-तर्रार एवं ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका द्वारा संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चों के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ मोर्चे होते हैं और सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में पूरी मजबूती के साथ सहभागिता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button