टूटी पाइप लाइन, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार गायब…

टूटी पाइप लाइन, बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार गायब… लोगों में नाराजगी, कैसे होगा समाधान।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआँ सरकार की ओर से पानी को अधिक से अधिक सुरक्षित करने के लिए जहां हर साल करोड़ों रुपये जल संचयन योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। वहीं लालकुआँ के अम्बेडकर नगर वार्ड एक में पिछले एक सप्ताह से टूटी पाइप लाइन से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नाली व सड़कों में बहकर बर्बाद हो रहा है। इस गम्भीर समस्या पर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कोई ध्यान है और न ही जल विभाग का। दोनों ओर से बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए बड़ी मुसिबत बनती जा रही है। जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
बताते चले कि पिछले एक हफ्ते से अम्बेडकर नगर वार्ड एक स्थित कन्या इंटर कॉलेज के पास पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे सड़क को भी नुकसान हो रहा है। इस बारे में जब जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो वह भी संतोषजनक उत्तर न दे सका।
जबकि लालकुआँ में पिछले एक सप्ताह से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन को इस बात से मौखिक रूप से कई बार अवगत भी कराया। इधर देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि जल विभाग के अधिशासी अभियंता को जानकारी देकर लीकेज पड़ी पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पाइप लाइन ठीक नही कि गई तो नगरवासियों के साथ उग्र आन्दोलन किया जायेगा।







