उत्तराखंड

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री धामी को दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, अशोक का पौधा किया भेंट

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं, अशोक का पौधा भेंट किया

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व हरेला के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुलाकात कर हरेला पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को सकारात्मकता, समृद्धि और शांति का प्रतीक अशोक का पौधा भेंट किया। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को समर्पित संदेश है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड में प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, जिसे पूरे राज्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button