ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, वीर जवानों को सलाम

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी की हल्दूचौड मंडल ईकाई ने बुधवार शाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली।
यहां हल्दूचौड मंडल के अध्यक्ष रोहित उर्फ विजय दुम्का के नेतृत्व में यात्रा पंचायत घर से शुरू हुई जो मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक पर तक पहुंची। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिन्दूस्तान जिंदाबाद, पकिस्तान मुर्दाबाद,भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के गगनभेदी नारे लगाए।
वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि है बल्कि पूरे देश को आंतकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सरिता देवी, विनोद कुमार, सुरेंद्र मालवाल,दया किशन दुम्का,बच्ची सिंह रावत, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।