
Uttarakhand: Son killed soldier father by stabbing him with a sharp weapon
पंतनगर: उधम सिंह नगर जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां पंतनगर थाना क्षेत्र में एक में बेटे ने शराब नशे में पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
बड़ी ख़बर: एक Click में पढ़ें धामी कैबिनेट बैठक के अहम फैसले
मिली जानकारी के मुताबिक, उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में गुरुवार की देर रात भजमन गिरी ने शराब के नशे में अपने पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन-फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।
देहरादून: राज्य के इन 604202 बच्चों के लिए इस बजट को मिली मंजूरी! पढ़ेें पूरी खबर..
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। गुरुवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बचाव करने आए 58 वर्षीय पिता दीवान गिरी पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। इस घटना में आरोपी के पिता दीवान गिरी की मौत हो गई।
उत्तराखंड सरकार की घोषणा! आप करेंगे यह काम तो सरकार देगी 10 हजार का इनाम
आधी रात को मृतक के छोटे बेटे अंकित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया है। आरोपी एक कंपनी में वाहन चलाता है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोते बिलखते परिजनों का पड़ोसी ढांढस बंधा रहे हैं। बेटे की शराब की लत पिता की जान ले लेगी, ऐसी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।