हल्ला बोल

दु:खद: हादसा! खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! 12 लोगों की मौत, कई घायल! Video

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। एसपी ने जानकारी दी। दुर्घटना के बाद बचाव अभियान जारी है।

दु:खद: हादसा! खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! 12 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र: शुक्रवार की रात एक बस गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हैं। यह हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस पुणे से मुंबई आ रही थी। इस दौरान मुंबई पुणे ओल्ड हाईवे पर बस का नियंत्रण खो गया और वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस के अंदर और भी यात्री फंसे होने की आशंका है रेस्क्यू कार्य शुरू है। हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। एसपी ने जानकारी दी। दुर्घटना के बाद बचाव अभियान जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button