उत्तराखंड

सेन्चुरी पेपर मिल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया, मुख्य CEO ने किया ध्वजारोहण

सेन्चुरी पेपर मिल में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया, मुख्य CEO ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्टर गौरव गुप्ता, लालकुआं। सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर संस्थान लालकुआं में 78वां स्वतन्त्रता दिवस सभी कर्मचारियों के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतन्त्रता दिवस के इस कार्यक्रम में प्रबन्धन वर्ग, कर्मचारी वर्ग एवं श्रम संगठनों के अनेकों पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कुमार गुप्ता ने अपने सम्बोधन में संस्थान सभी कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतवर्ष को आजादी दिलाने में हमारे पूर्वजों, देश भक्तों, राजनेताओं तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एक जुट होकर ब्रिटिश हुकुमत से कड़ा संघर्ष किया तथा ब्रिटिश सत्ता को उखाड़ फेंक कर हमारे देश को 15 अगस्त सन् 1947 को आजादी दिलाई। आज उन सभी देश भक्तों को नमन् करने तथा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संस्थान के सभी कर्मचारियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का सदैव ईमानदारी से निवर्तन करने के लिए कहा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि संस्थान के सभी कर्मचारियों को एक अच्छी टीम भावना के साथ सदैव मिल-जुलकर कार्य करते हुए संस्थान के विकास में अपना अहम् योगदान देते रहना है।

इस कार्यक्रम में महेन्द्र कुमार हरित (मुख्य वित्त अधिकारी), अमित गंगवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (परचेज), अरविन्द कुमार त्यागी, सहायक उपाध्यक्ष (प्रोसेस), मृत्युंजय पाण्डेय, सहायक उपाध्यक्ष (सिविल), मुकुल रोहतगी, वरिष्ठ महाप्रबन्धक (राॅ मेटेरियल), नरेश चन्द्रा, वरिष्ठ महापबन्धक (पर्यावरण) एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण तथा विभिन्न श्रम संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद प्रस्ताव, अरूण प्रकाश पाण्डेय, संयुक्त अध्यक्ष (एच०आर०एण्ड आई०आर०) द्वारा पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एस०के० वाजपेयी, महाप्रबन्धक (कार्मिक एवं प्रशासन) द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button