उत्तराखंड

वन उपज खैर पेड़ो का अवैध कटान, खैर लट्ठों का अवैध अभिवहन करने पर अभियुक्त हिरासत में, वाहन सीज 

वन उपज खैर पेड़ो का अवैध कटान, खैर लट्ठों का अवैध अभिवहन करने पर अभियुक्त हिरासत में, वाहन सीज

लालकुआं से संवाददाता गौरव गुप्ता। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला के निर्देशों के अनुपालन में वन अपराधों पर नियंत्रण हेतु 05/08/2024 को प्रातः समय लगभग 4.00 AM पर मुखवीर खास की सूचना पर ऊंचा गांव द्वितीय बीट से 03 खैर प्रजाति के पेड़ो का अवैध कटान, अभिवहन करने पर वाहन महिंद्रा बोलरो रजिस्ट्रेशन नंबर UP 27 A 5050 वन अपराध में संलिप्त अभियुक्त वाहन चालक रविन्द्र कुमार को हिरासत में लिया गया है। खैर पेड़ो के वाहन से कुल 11 लट्ठे बरामद किए गए है। वन उपज खैर पेड़ो का अवैध कटान, खैर लट्ठों का अवैध अभिवहन करने उपरोक्त दर्ज वाहन को डौली रेंज लालकुआ में खड़ा कर सीज कर दिया गया है।

वन अपराध में संलिप्त हिरासत में लिए गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार द्वारा बताया गया कि वन अपराध में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है।धर पकड़ कार्यवाही में निम्न वन कर्मी समलित रहें।

1. नवीन सिंह पवार वन क्षेत्रधिकारी डौली

2. मनोज जोशी डिप्टी रेंजर

3. शिव सिंह डांगी डिप्टी रेंजर

4. दीपक कुमार वन आरक्षी

5. कैलाश भाकुनी वन आरक्षी

6. नवल किशोर पलड़िया वन आरक्षी

7. कृष्ण पाल वन आरक्षी

8. अर्जुन सिंह दैनिक वाचर

9. गौतम सिंह दैनिक वाचर

10. शाहिद बेग टी सी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button