उत्तराखंड

महिला से अश्लील बात करने पर थानाध्यक्ष को किया suspend …

ब्रेकिंग न्यूज़। 

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। पंतनगर में बीते दिनों चल रहे महिला से अश्लील बातों के आरोप प्रकरण में बड़ी कार्यवाही हुई है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद महिला से अश्लील बात करने वाले थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया गया है।

CS राधा रतूड़ी से मिले ITBP IG संजय गुंज्याल, की चर्चा….

बता दें किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान पंतनगर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर महिला से अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए ऑडियो क्लिप जारी की गई थी। मीडिया में आडियो के प्रचलन के बाद भी थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद आज पुनः विधायक बेहड़ प्रेस वार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में पहुँच गया, जिसके बाद सूचना है कि थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी को सस्पेंड कर दिया है व अग्रिम कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button