उत्तराखंड

बिग न्यूज़ : असम पुलिस ने शांतिपुरी नंबर-2 से स्वर्णकार को उठाया 

असम पुलिस ने शांतिपुरी नंबर-2 से स्वर्णकार को उठाया

रिपोर्टर गौरव गुप्ता, पंतनगर। शुक्रवार की देर शाम शांतिपुरी नंबर-दो पहुंची असम पुलिस ने यहां सोने चांदी की दुकान खोलकर व्यापार कर रहे निरंजन साह को गिरफ्तार कर लिया, और अपने साथ असम ले गए। जिससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया और लोग इसे किडनैपिंग से जोड़कर चर्चा करने लगे।

जानकारी के अनुसार निरंजन साह कुछ वर्ष पूर्व असम में किसी स्वर्णकार के शोरूम में गहने बनाने का काम करता था। इसी दौरान उसने वहां के स्थानीय लोगों से मेलजोल बढ़ाया और उनके पैसे किसी कंपनी में लगवा दिए। कंपनी कुछ दिन बाद अपना कारोबार समेट कर फरार हो गई। जिसके बाद कंपनी में पैसे लगाए लोगों ने कंपनी प्रबंधन सहित निरंजन साह के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज करवा दिया।

मामले की तहकीकात के दौरान निरंजन का पता खोजते हुए शुक्रवार की शाम असम पुलिस की तीन सदस्यीय टीम पंतनगर से सटे शांतिपुरी नंबर दो तक पहुंच गई। टीम ने पंतनगर थाने में आमद दर्ज करवाने के बाद शांतिपुरी नंबर-दो में दबिश दी और निरंजन साह को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद असम पुलिस पंतनगर थाने में निरंजन साह की गिरफ्तारी की सूचना देकर उसे अपने साथ लेकर चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button