
Dhami also inspected the damage caused to Thano Marg bridge.
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। कहा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।
Alert! देहरादून में यहां फटा बादल! कोहराम मचते ही दौड़ पड़े मंत्री
मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।हालात का जायजा लेने सीएम पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश स उत्पन्न स्थिति जायजा लेने मौके पर घटनास्थल पर रवाना हुए, स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।
पन्तनगर: फंदे से लटका मिला एक युवक का शव! आत्महत्या की आशंका
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
बड़ी ख़बर: UKSSSC पेपर लीक केस पर त्रिवेंद्र का बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं।विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं।
बड़ी ख़बर: दून SSP ने बदले चौकी प्रभारी! देखें लिस्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। धामी ने थानों मार्ग पुल को हुए नुकसान का निरीक्षण भी किया।
बड़ी खबर उत्तराखंड: अब STF को सौंपी इस भर्ती परीक्षा की जांच
देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां ओर बरसाती नाले उफान पर हैं। सौंग, सुसुआ और जाखन नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों को खतरा पैदा हो गया है। डोईवाला में सौंग नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
वही सुसुआ नदी के किनारे रहने वाले लोग भी दहशत में हैं। जाखन नदी में तेज बहाव का पानी आने से रानीपोखरी का वैकल्पिक मार्ग बह गया है। जिससे बड़े वाहनों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। छोटे वाहनों को नव निर्मित पुल से निकाला जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार भी मौजूद थे।