Chandigarhउत्तराखंडराजनीति

ब्रेकिंग : चण्डीगढ में मेयर नामित! देहरादून में फूंका पुतला

चण्डीगढ में असंवेधानिक तरीके से मेयर नामित किए जाने पर देहरादून में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

चण्डीगढ में असंवेधानिक तरीके से मेयर नामित किए जाने पर देहरादून में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

देहरादून : आज देहरादून युवा कांग्रेस द्वारा चण्डीगढ में भाजपा सरकार द्वारा साजिश के तहत असंवेधानिक तरीके से मेयर नामित किए जाने पर देहरादून स्थित एस्लेहॉल चौक पर पुतला दहन किया गया। जिस प्रकार से चंडीगढ़ में पीठासीन अधिकारी द्वारा इंडिया गांठबधन के 8 मतों को बिना कारण बताए खारिज किए गया और अलोकतांत्रिक तरीके से मेयर बनाया गया यह पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल है। जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस आज प्रदर्शन कर रही है।

ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हो सकते हैं ये मंत्री

देहरादून जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित मेहता ने कहा कि, “भाजपा सरकार जहॉ पूरे देश में हर संवैधानिक संस्थान को गिराने का काम कर रही है। इसी कड़ी में चण्डीगढ के नगर निगम चुनाव की घटना एक ज्वलंत उदाहरण है। जैसे कि पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस मल्लिकार्जुन खडगे जी देहरादून आये थे। उन्होनें युवाओं को चेताया था कि आने वाले समय मे हो सकता है कि भाजपा इस लोकतंत्र को चुनाव विहिन ही कर दे, वो बात चण्डीगढ की घटना से सत्य होती नजर आती है।

ब्रेकिंग: राधा रतूड़ी बनीं पहली महिला मुख्य सचिव! आदेश जारी

आने वाले समय हमें लगता है कि न्यायालय प्रथम दिवस में ही कांग्रेस व इंडिया एलाईंस के पक्ष में न्याय सौपेंगा परन्तु जिस प्रकार यह घटनाएं निरन्तर होती जा रही हैं युवा कांग्रेस पूरे उत्तराखण्ड में युवाओं को भाजपा की कुनितियों के खिलाफ जागरूक करेगी और इस हर गांव और सड़क तक लेकर जाएगी।”

रिश्ते शर्मसार : बड़े भाई ने छोटी बहन से किया दुष्कर्म

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट (बन्टू), मोहन भण्डारी, जिला प्रभारी नवीन रमोला, रितेश क्षेत्री, रोबिन त्यागी, शिवा वर्मा, पियुष जोशी, अजय रावत, देवेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता अमनदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सागर सेमवाल, अभिषेक बिष्ट, अंकित थापा, सौरभ रावत, करन नेगी, ताज, करन, गौरव, हरिओम, हरजोत आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button