उत्तराखंडराजनीतिवीडियो

UKGIS23: (Video) PM मोदी की शादी को लेकर युवाओं से खास अपील! सुनें

विकसित भारत का निर्माण हर देशवासी की जिम्मेदारी"

PM मोदी की शादी को लेकर युवाओं से खास अपील

Global Investors Summit News: उत्तराखंड में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने देहरादून के एफआरआई में समिट का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने किया उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

 मुख्यमंत्री धामी बोले- पीएम मोदी ने समिट की बढ़ाई शोभा

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित उद्योगपतियों एवं निवेशकों से देवभूमि उत्तराखण्ड में निवेश करने का आवाहन भी किया। प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु प्रदेश सरकार की प्रशंसा भी की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के उत्पादों का अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की लॉन्चिंग भी की। इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नया बाजार मिलेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 44 हज़ार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिग का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों से ‘मेक इन इंडिया’ की भांति ‘वेड इन इंडिया’ मूवमेंट शुरू करने की अपील करते हुए सभी से अपने परिवार की 1 डेस्टिनेशन शादी उत्तराखण्ड में करने का आवाहन किया। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 विकसित उत्तराखण्ड की हमारी सामूहिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निश्चित तौर पर इस समिट के माध्यम से प्रदेश में आने वाले निवेश से जहाँ एक ओर हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वो राज्य है, जहां आपको देवत्व और विकास दोनों का अनुभव एक साथ होता है और मैंने तो उत्तराखंड की भावनाओं और संभावनाओं को निकट से देखा है. मैंने उसे जिया है, अनुभव किया है.

हाई कोर्ट ने दिए स्वीकृत पदों में नियुक्ति करने के आदेश, पढ़िए…

 

उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि, मेरे तीसरे कार्यकाल में देश, दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में आकर रहेगा. पीएम मोदी ने निवेशक सम्मेलन में पहुंचे उद्योगपतियों से कहा कि आप सभी बिजनेस की दुनिया के दिग्गज हैं. आप अपने काम का विश्लेषण करते हैं. आप सभी चुनौती का आंकलन करके रणनीति बनाते हैं. हमें चारों तरफ आकांक्षा, आशा, आत्मविश्वास दिखेगा.

“विकसित भारत का निर्माण हर देशवासी की जिम्मेदारी”

पीएम ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव में हमने देखा है. जनता ने सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर वोट दिया है. उत्तराखंड के लोगों ने पहले ही स्थिर और मजबूत सरकार बनाके दिखाई है. विकसित भारत का निर्माण हर देशवासी की जिम्मेदारी है. कोरोना महासंकट के बावजूद हम तेजी से आगे बढ़े हैं. हमने अपनी नीतियों और सामर्थ्य पर भरोसा किया. भारत की मजबूती का फायदा उत्तराखंड समेत देश के हर राज्य को हो रहा है. उत्तराखंड इसलिए भी विशेष है क्योंकि यहां डबल इंजन सरकार है. डबल प्रयास चारों तरफ दिख रहे हैं.

यहां आकर धन्य हो जाता हूं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़ने का बड़ा अवसर मिल रहा है. यहां आकर मन धन्य हो जाता है. कुछ वर्ष पहले जब मैं बाबा केदार के दर्शन को निकला था तो अचानक मेरे मुंह से निकला था कि 21वीं सदी का ये तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है. मुझे खुशी है कि उस कथन को मैं लगातार पूरा होते देख रहा हूं.

शादी को लेकर की खास अपील

एक खास अपील करते हुए पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया की तरह एक मूवमेंट चलना चाहिए ‘वेड इन इंडिया’, शादी हिंदुस्तान में करो. मैं तो चाहूंगा आने वाले पांच साल में अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन शादी उत्तराखंड में करिए. अगर एक साल में 5 हजार शादियां भी यहां होने लग जाएं तो एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो जाएगा और दुनिया की शादियां यहां होने लग जाएंगी.

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समिट के जरिए ढाई लाख करोड़ का टारगेट रखा था. लेकिन सरकार टारगेट से अधिक करार कर चुकी है. उत्तराखंड में किया गया निवेश सुरक्षित हाथों में है. इसका हम आपको पूरा भरोसा दिलाते हैं. उत्तराखंड सरकार किसी भी निवेशक को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देगी. उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड में पढ़ने वाले छात्रों को यहीं पर रोजगार दिया जाए. उनको बाहर पलायन न करना पड़े.

युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना
उत्तराखंड में चल रही ग्लोबल यूनिवर्सिटी समिट का सबसे बड़ा मकसद यही है कि उत्तराखंड से होने वाला पलायन किसी तरीके से रुक सके. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से लगभग 60 से 70 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है. सरकार ने ढाई लाख करोड़ का निवेश उत्तराखंड में करने का लक्ष्य था. उम्मीद जताई जा रही है 2024/25 तक उत्तराखंड में 100 से ज्यादा इंडस्ट्री लग सकती हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!