उत्तराखंड

हादसा: टिहरी! खाई में गिरी यूटिलिटी कार! पांच की मौत

इस घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम संजय नेगी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

नई टिहरी। घनसाली-धुत्तु रोड पर सौड़ के पास पिकअप वैन खाई में गिर गई है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है।

Breaking:- केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के IAS कैडर को लेकर लिया बड़ा फैसला

सौड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे के समय वाहन में 8 लोग सवार थे। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को खाई से बाहर निकाला। हालांकि तबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन लोग घायल थे। घायलों के पास के हॉस्पिटल में भेजा गया है।

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने Yellow Alert किया जारी

टिहरी में हुए हादसे के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस व जिला प्रशासन मृतकों की पहचान में लगा हुआ है। साथ ही घायलों का उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेन्टर रेफर कर दिया है।

Big News: उत्तराखंड! सरकार के सख्त फरमान से डरे उत्तराखंड के लोग

आपको बता दें किटिहरी गढ़वाल के घनसाली में घुत्तु रोड पर पोखर के पास एक पिकअप वाहन (वाहन संख्या UK14TA- 0932) अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से करीबन 100 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम संजय नेगी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

 

उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 08 लोग सवार थे जिनमे से 03 लोग घायल थे और 05 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए तीनों घायलों को निकालकर उपचार के लिए 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया व 05 मृतकों के शव बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button