उत्तराखंड

भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमान के समक्ष पुष्पा अर्पित कर मनाया भारतीय संविधान दिवस

संवाददाता गौरव गुप्ता :- कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के बागजाला,गौलापार स्थित कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमान के समक्ष पुष्पा अर्पित कर भारतीय संविधान दिवस मनाया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया था। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था। हालांकि, भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।भारत में विभिन्न भाषाएं हैं विभिन्न प्रकार के रीति रिवाज हैं उसके बावजूद भी हमें हमारा संविधान एकता का प्रतीक देता है ऐसे मजबूत संविधान की हमें रक्षा करनी है और इस देश को नई बुलंदों की ओर ले जाना है,दर्जनों भाषा सैकड़ो विधि हजारों विधान है जो जोड़कर सबको साथ रखे वह हमारा भारतीय संविधान है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनों का भारत बनाना है जिसमें सभी को समान अधिकार सभी को समान शिक्षा महत्वपूर्ण हैं।
26/11 के मुंबई आतंकी हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों, पुलिसकर्मियों और निर्दोष नागरिकों को याद किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य,पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिपिन राज,वरिष्ट कांग्रेसी नेता वरिष्ठ समाजसेवी चोरगलिया किशन राम आर्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उमेश आर्य,मोहन राम आर्य,राकेश आर्य,अजय कुमार चमोली,पन्नू आर्य,जगदीश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button