लालकुऑं में हाट बाजार समेत अन्य स्थानों पर खुलेआम धड़ल्ले से हो रहा है प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी की थैलियों का उपयोग

Banned plastic foil bags are being used openly in Lalkuan and other places including Haat Bazaar.
लालकुआं से गौरव गुप्ता : लालकुआँ में बेरोकटोक प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी की थैलियों का चलन बेरोकटोक जारी है। लेकिन इसकी रोकथाम के लिए जिम्मेदार इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। लालकुऑं नगर पंचायत कार्यालय के समीप लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार के अलावा आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी की थैलियों का थोक एवं रिटेल व्यापार तेजी से पनप रहा है।
मसूरी : सामुदायिक भवन और पार्किंग का लोकार्पण! Video
वहीं लालकुऑं में नगर पंचायत की ठीक नाक के नीचे लगने वाली साप्ताहिक हाट बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक की पन्नी की थैलियों का खुलेआम धड़ल्ले से उपयोग होते देखा जा सकता है। लेकिन नगर पंचायत अधिकारी/कर्मचारी इस मामले में पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।
अपडेट : 41 जिंदगियां! हर आहट पर धड़क रहा दिल! 5 प्लान पर काम शुरू
बताते चलें कि प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है और समय समय पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी की थैलियों का भण्डार पकड़े भी जाते हैं लेकिन सरकार और उच्च अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बावजूद स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी की थैलियों पर रोक नहीं लग पा रही है।
मसूरी : भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर, Video
इसके चलन के लिए जहां एक तरफ स्थानीय सरकारी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार हैं तो वहीं दूसरी ओर जनता को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी की थैलियों का बहिष्कार कर कपड़े आदि के बैग का ही इस्तेमाल करना चाहिए।