
Big news Uttarakhand: A major reshuffle in the cabinet is possible soon
उत्तराखंड कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार राज्य कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीजेपी हाईकमान ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों को लेकर गोपनीय रिपोर्ट मांगी है।
Uksssc धाँधली: उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने ईडी के अधिकारियों से की ये मांंग
सीएम धामी भी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। वह आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उत्तराखंड की कैबिनेट में विस्तार के साथ ही कुछ फेरबदल भी देखने को मिल सकता है।
Big News Dehradun: टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान रहेगा रुट डायवर्ट
नवरात्री में बदल सकती है धामी कैबिनेट की सूरत , तीन से चार नए चेहरे हो सकते हैं शामिल , सीनियर और युवा विधायकों को मिल सकता है मौका , विवादों में उलझे मौजूदा मंत्रिओं को किया जा सकता है बाहर कुछ ऐसी ही सुगबुगाहट एक बार फिर तेज़ हो गयी है।
Big News: जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर फंसे देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी
अचानक प्रदेश में आये भर्ती घोटाले के तूफ़ान में पहले 100 दिन की सफलता के बाद विजन 2025 की ओर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार को परेशान कर दिया है। चारों तरफ नियुक्तियों और भर्तियों में गड़बड़झाले और यूकेएसएसएससी के साथ साथ विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामले को लेकर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़े एक्शनमें दिख रहे हैं।
बड़ी ख़बर उत्तराखंड: कांग्रेस को बड़ा झटका! अब इस नेता ने दिया इस्तीफा
विधान सभा अध्यक्ष की जाँच रिपोर्ट का इंतज़ार सब कर रहे हैं। नए सिरे से एग्जाम कराये जाने की व्यवस्था भी तय कर दी गयी है। दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसता दिख रहा है। इन सबसे अलग एक और हवा बनती दिख रही है और वो है मंत्रिमंडल में उलटफेर की संभावना से जुडी हुई।
Big News: जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर फंसे देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी
आज परिस्थिति ये है कि बीते कई दिनों से भाजपा पार्टी के कुछ मंत्रियों के नाम विधानसभा भर्ती घोटाले में आने के बाद से राज्य की भाजपा सरकार की देहरादून से दिल्ली तक किरकिरी हो रही है। दूसरी तरफ यूकेएसएसएससी पेपर लीक और भर्ती घोटालों और कई परीक्षाओं में धांधली सामने आने के बाद से प्रदेश के युवा बेरोजगारों में रोष है तो तमाम राजनीति व सामाजिक संगठन आंदोलन पर है।
बड़ी ख़बर: आखिरकार रोडवेज पर संपत्ति विवाद खत्म! UP से..
सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में इन दोनों ही मामलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब बड़े बदलाव का प्लान बी तैयार कर चुकी है। ऐसे में बताया जा रहा है कि दिल्ली में नड्डा और अन्य कई बड़े नेता उत्तराखंड नेतृत्व से खुश नहीं हैं। ऐसे में बहुत संभव है कि अगले कुछ दिनों में ही पहाड़ की पॉलिटिक्स में बड़ा उलटफेर दिखे और टीम धामी के कई चेहरे बदल दिए जाए।
उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर! मंत्री ने दी सौगात
बड़ी खबर उत्तराखंड: अब शासन ने जारी किया ये बड़ा आदेश! देखिए..
सूत्र बताते हैं कि मौजूदा हालात पर भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रियों और विधायकों की गोपनीय रिपोर्ट भी मांगी थी। जिसके बाद संभावना जताई जा रही हैं कि पितृपक्ष समाप्त होते ही शारदीय नवरात्रि में उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखा जा सकता है। इस बीच एक बार फिर जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं तो देहरादून में नेताओं मंत्रियों की धड़कन बढ़ गयी है।
माना जा रहा हैं कि बहुत जल्द उत्तराखंड में राज्य मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों की छुट्टी होना तय बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो कुछ सीनियर और युवा विधायकों ने तो दिल्ली हेड क्वाटर से सीएम दरबार तक अपनी जुगत लगानी भी शुरू कर दी है। हांलाकि अंदर के सूत्र बताते हैं कि इस बार नए चेहरों का फैसला बहुत सख्त जाँच पड़ताल के बाद हाईकमान की झंडी मिलने के बाद ही होगा।
सूबे में नई सरकार बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में यह पहला बदलाव होगा जिसमें मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदल सकते हैं या किसी विधायक को मंत्रालय दिया जा सकता है। किसे कौन-सा मंत्रालय दिया जाएगा यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन नई दिल्ली में बीजेपी आलाकमान इस पर जल्द फैसला ले सकता है।