दुखःद : यहां खाई में गिरी कार! एक की मौत, 3 घायल
कालसी सिंघोर बैराटखाई मार्ग पर खाई में गिरी कार

Sad: The car fell into the ditch here! One killed, 3 injured…
विकासनगर : प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी हैं। सड़क हादसों और दुर्घटनाओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रही है, वही कालसी से दुखद खबर सामने आ रही है। देहरादून के विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।
खुलासा : सांप से डसवाकर प्रेमी की हत्या! गर्लफ्रैंड फरार
बताते चलें बुधवार सुबह सुबह को कालसी के सिंघोर बैराटखाई रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें महिला सहित चार लोग सवार थे। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा राहत बचाव का कार्य करते हुए घायलो को खाई से बाहर निकाला गया।
शर्मसार : नाबालिग किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म! युवक पर हुई यह कार्रवाई
साथ ही महिला के शव को भी खाई से बाहर निकाला गया। घायलो को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुँचाया जा रहा है। वहीं तहसील प्रशासन कालसी घटना में आगे की आवश्यक कार्यवाई कर रहा है। मृतक महिला का नाम सामो देवी बताया जा रहा है जो गांगरो गाँव की रहने वाली है।



