उत्तराखंड

दुख:द : यहां खाई में गिरा वाहन! 3 की मौत! 8 घायल

Sad: The vehicle fell into the ditch here! Death of 3! 8 injured

चमोली रिपोर्ट भगवान सिंह : उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। वही आठ लोग घायल हैं। दो की घटनास्थल व एक की चिकित्सालय ले जाते हुई मौत हुई है।

ब्रेकिंग: आदेश के बावजूद खुले स्कूल! दर्ज होगा मुकदमा

ब्रेकिंग: इस अधिकारी के तबादले से क्षेत्रवासियों में उबाल

ब्रेकिंग : CM से मिली विस अध्यक्ष ऋतु! तो अधिकारियों पर होगी कड़ी करवाई

बताया जा रहा है कि यह हादसा घनियाल धार के पास हुआ। जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। यह बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया जा रहा है। उक्त वाहन में सवार स्थानीय निवासी थे।

ग्वालदम करणप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली से 15 किमी दूर घनियालधार के समीप तक़रीबन 11 बजकर 15 मिनट पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई मे जा गिरा। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे जिनमे से 2 लोगो की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकी अन्य 7 लोग् घायल हो गये।

थाना थराली पुलिस ने ssb ग्वालदम के जवानों और स्थानीय लोगो की मदद से राहत बचाव कार्य कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों में 3 लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं, जिन्हे phc ग्वालदम मे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालक के बयानों के अनुसार मोड़ पर गाड़ी के स्लिप होने और गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से हादसा हुआ और वाहन गहरी खाई मे जा गिरा।

घायलों तथा मृतकों का विवरण निम्न है –
घायल
1 – अमित नेगी पुत्र कमल नेगी निवासी- उतरांव, कर्णप्रयाग 34 वर्ष।
2 – फुन्नी देवी पत्नी प्रताप राम निवासी दाबो, बागेश्वर 45 वर्ष।

3 – अनिता पुत्री प्रताप राम निवासी दाबो, बागेश्वर 19 वर्ष।

4 – प्रवीण पुत्र अशोक कुमार निवासी दिल्ली, 22 वर्ष।

5 – रोहित पुत्र गम्भीर सिंह निवासी बैनोली, थराली हाल कर्णप्रयाग (ड्राइवर) 28 वर्ष।

6 – गौरव पाण्डेय पुत्र मोहनचंद पाण्डेय निवासी ग्राम जोला, थराली उम्र 21 वर्ष
7 – हरेंद्र पुत्र स्व0 नारायण सिंह निवासी थाला, थराली उम्र 47 वर्ष।
8 कमल किशोर SSB ग्वालदम
मृतक
1 – सरस्वती देवी पत्नी किशनानंद निवासी- रैतोली, श्रीकोट, बागेश्वर 43 वर्ष।

2 – राजेंद्र चौधरी पुत्र सुखाली चौधरी निवासी हाल ग्वालदम 55 वर्ष।
देवेंद्र रावत थानाध्यक्ष थाना थराली

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button