उत्तराखंडस्वास्थ्य

बड़ी ख़बर: लक्सर विधायक संजय गुप्ता की बिगड़ी तबीयत! भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट लक्सर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर के सुल्तानपुर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में सीएम धामी के संबोधन के बाद लक्सर विधायक संजय गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी तबीयत में सुधार की खबर है।निजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि शुगर और ब्लडप्रेशर बढ़ने से उनकी तबीयत खराब हुई है। उपचार के बाद धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने फूल-माला पहनाकर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, धन सिंह रावत सहित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सीएम के साथ मौजूद रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button