
हल्दूचौड़ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: उत्तराखण्ड में स्कूलों के माध्यम से क्षेत्रीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक बंगाली, गुरुमुखी ,जौनसारी, कुमाऊनी और गढ़वाली भाषा भी पढ़ाई जाने के निर्णय का विकासखण्ड हल्द्वानी की प्रमुख रूपा देवी ने स्वागत करते हुए सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री अरबिंद पांडे का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड BJP को लगा झटका! इन नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस
मंगलवार को ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़ पहुँच कर बच्चों को मिष्ठान वितरित कर सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के सराहनीय प्रयास हेतु प्रदेश सरकार का आभार जताया।उन्होंने कहा कि हमारे समाज के निर्माण सांस्कृतिक पहचान हेतु हमारी क्षेत्रीय भाषा बेहद महत्वपूर्ण साधन है।
यह भी पढ़ें: सतर्क: आज उत्तराखंड प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना
सरकार द्वारा इस दिशा में किया गया यह प्रयास निसन्देह हमारी संस्कृति को संजोए रहने में मिल का पत्थर साबित होगा।इस दौरान अध्यापिका अनुपमा बमेटा राजेन्द्र सिंह अधिकारी प्रधान प्रतिनिधि भाष्कर भट्ट प्रमुख प्रतिनिधि भुवन प्रसाद हेम दुम्का देवेंद्र बिष्ट भोजन माता हेमा जोशी पूनम सक्सेना आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार पर लगाए जनता को छलने का आरोप