उत्तराखंड

जल्द होंगे पंचायत चुनाव, तैयारियां पूरी- नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक

जल्द होंगे पंचायत चुनाव, तैयारियां पूरी- नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक।

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता। लालकुआं 

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार की ओर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है कुछ तकनीकी पेच के चलते थोड़ी देरी हुई है। लेकिन जल्द ही चुनाव करा लिए जाएंगे। उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया है।

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सौम्य चेहरा, मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा और राज्य में सुशासन और विकास के बयार की वजह से जनता का समर्थन भाजपा को लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब पंचायत चुनावों में भी भाजपा को विजयी हासिल होगी तथा लोगों को गांव में अपनी सरकार चलाने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी पेच के चलते चुनाव में थोड़ी देरी हुई है। लेकिन जल्द ही चुनाव करा लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पंचायतों के परिसीमन के बाद चुनाव के लिए आरक्षण और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है। हरिद्वार को छोड़कर अन्य सभी जिलों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे चुनाव में देरी को लेकर सवाल पर कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए सरकार के खिलाफ सवाल करती है। उसके बाद जमीनी स्तर के मुद्दे नही है उन्होंने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button