विविध

सोशल मीडिया पर छाई परिणीति चोपड़ा! देखिए तस्वीरें

आज पक्के 'इशकजादे' बनेंगे राघव-परिणीति

Parineeti Chopra dominated the social media! see photos……

बॉलीवुड : परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। वहीं कपल की इंगेजमेंट सेरेमनी की इसाइड तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शनिवार की रात सगाई हुई है। कई हफ्तों से राघव और परिणीति का खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं।

ब्रेकिंग उत्तराखंड : बदमाशों ने पुलिस पर किए फायर! पुलिस जवान को लगी गोली

इस सगाई समारोह में करीब 150 लोगों को बुलाया गया है। यह दिन राघव और परिणीति के लिए काफी स्पेशल रहा है। लेकिन सगाई से पहले AAP नेता राघव चड्ढा ने एक ट्वीट किया है।

https://www.instagram.com/p/CsMCe3gIG4h/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

ट्वीट से यह साफ-साफ पता चल रहा है कि सगाई से पहले राघव की खुशी डबल हो गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शनिवार रात फाइनली आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा से नई दिल्ली में सगाई कर ली। एक इंटीमेट सेरेमनी में इस कपल ने परिवार और फ्रेंड्स की मौजूदगी में एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाई।

बड़ी खबरः गुलदार ने महिला को बनाया निवाला! मौत

परिणीति और राघव की खुशियों में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे। फिलहाल परिणीति और राघव की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं कपल की सगाई के जश्न का एक नया वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसमें परिणीति और राघव रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में परिणीति को राघव के साथ अपनी सगाई एंजॉय करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस अपने मंगेतर राघव के लिए माही सॉन्ग भी गाती नजर आईं। ये देखकर आप नेता भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने अपनी लेडी लव पर प्यार बरसाते हुए गाल पर किस भी किया और बांहों में भर लिया।”

Know your personality from the shape of your nose

परिणीति और राघव ने दिल्ली में की सगाई : बता दें कि परिणीति और राघव ने सेंट्रल दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की। कपल की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और परिणीति की कजन सिस्टर और फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास सहित लगभग 150 मेहमानों ने शिरकत की थी। सगाई के बाद परिणीति और राघव ने सोशल मीडिया पर अपनी कई प्यारी तस्वीरें भी शेयर की।

Health Benefits of Drinking Cumin Water

बता दें कि कुछ महीने पहले मुंबई में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को पहली बार एक साथ लंच और डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए गए। दोनों ने कभी भी अपनी इक्वेशन के बारे में बात नहीं की, लेकिन रुमर्स थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। फाइनली कपल ने शनिवार को सगाई कर ली। जहां तक ​​उनकी शादी की बात है, रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अक्टूबर और दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button