उत्तराखंडधर्म-संस्कृति

ब्रेकिंग: केदारनाथ घाटी में टूटा ग्लेशियर! फंसे पोर्टर का सकुशल रेस्क्यू

केदारनाथ घाटी में टूटा ग्लेशियर! फंसे चार पोर्टर! SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Breaking: Glacier breaks in Kedarnath Valley! Safe rescue of stranded porter

केदारनाथ से रजत कुमार : आज स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कुबेर ग्लेशियर के पास ग्लेशियर की चपेट में आकर कुछ यात्री फंसे है व SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Good News: धामी कैबिनेट में पास हुआ PRD एक्ट! गर्भवती महिलाओं को मिलेगा..

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की चार व्यक्ति कुबेर ग्लेशियर के पास दोनों ओर से आये ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से फंस गए है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल मोके पर पहुँचकर चारो व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

रेस्क्यू करने के उपरांत व्यक्तियों द्वारा बताया गया की वह यहां पोर्टर का कार्य करते है व आज चारो लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे की अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये।

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के सभी अहम फैसले पढ़ें विस्तार से..

एसडीआरएफ टीम ने चारों का सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू किए गए लोगों ने बताया कि वह पोर्टर का कार्य करते है व आज लिंचोली से केदारनाथ जा रहे थे। अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताजा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वहीं पर फंस गए।

Breaking: चार धाम यात्रा में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय

पोर्टरों का नाम

1. चंदा बहादुर
2. शेर बहादुर
3. हरक बहादुर थापा
4. राम बहादुर
सभी निवासी कोतमा मछर, जिला सुरकेत आँचल करनाली, नेपाल।

बड़ी ख़बर : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के PRO और गनर पर मुकदमा दर्ज

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी संतोष रावत
2. मुख्य आरक्षी महावीर सिंह
3. आरक्षी तरुण कुमार
4. आरक्षी राजीव बिष्ट

#SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर चारों व्यक्तियों को समय रहते बचा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button